'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेल - पाइन हिल्स एकेडमी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित - मेधावी बच्चों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए - राबर्ट्सगंज में नगर पालिका की आँखों के सामने चल रहा कई  अवैध स्पा सेंटर - निवाला महंगा, गैस गायब! कालाबाजारी के खेल में फंसी जनता, गोविंदपुरम से बड़ा खुलासा - पत्रकारों के आपसी सामंजस्य में लघु समाचारपत्रों की भूमिका अहम-शिव दर्शन यादव'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेल - पाइन हिल्स एकेडमी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित - मेधावी बच्चों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए - राबर्ट्सगंज में नगर पालिका की आँखों के सामने चल रहा कई  अवैध स्पा सेंटर - निवाला महंगा, गैस गायब! कालाबाजारी के खेल में फंसी जनता, गोविंदपुरम से बड़ा खुलासा - पत्रकारों के आपसी सामंजस्य में लघु समाचारपत्रों की भूमिका अहम-शिव दर्शन यादव

अमेठी: शांति और सौहार्द के बीच संपन्न हुई ईद की नमाज, सड़कों पर उतरे डीएम और एसपी

​अमेठी। जनपद में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी स्वयं सड़कों पर उतरे। अधिकारियों ने कस्बा जायस सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, March 21, 2026

अमेठी। जनपद में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी स्वयं सड़कों पर उतरे। अधिकारियों ने कस्बा जायस सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया और ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराया।

धर्मगुरुओं से संवाद और भाईचारे की अपील

​भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कस्बा जायस में मस्जिदों के इमामों, मौलानाओं और स्थानीय धर्मगुरुओं से मुलाकात की। अधिकारियों ने त्योहार की मुबारकबाद देते हुए सभी से शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सामाजिक एकता बनाए रखें।

सुरक्षा बल को दिए आवश्यक निर्देश

​सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए। एसपी सरवणन टी ने जवानों को पूरी सतर्कता बरतने और भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए निर्देशित किया।

​जिलाधिकारी संजय चौहान ने बताया कि पूरे जनपद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रशासन की इस सक्रियता और मुस्तैदी की स्थानीय नागरिकों ने भी सराहना की है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले