अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

जन्माष्टमी उत्सव में झूम उठा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर, सुलतानपुर

रिपोर्ट प्रशांत यादव कादीपुर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। पूरे विद्यालय का वातावरण कृष्णमय हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं वन्दना के साथ हुई। इसके बाद

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

रिपोर्ट प्रशांत यादव

कादीपुर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। पूरे विद्यालय का वातावरण कृष्णमय हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं वन्दना के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक झाँकियाँ प्रस्तुत कीं, जिन्हें देखकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा।

विशेष रूप से बहन श्रेया पाल ने अपने मधुर स्वर में कृष्ण भजन प्रस्तुत कर सभी के हृदय को भक्ति रस से भर दिया। वहीं बहन आस्था सिंह एवं आन्या मिश्रा की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम में अद्वितीय छटा बिखेर दी। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्य कृष्ण देव सिंह जी का प्रेरणादायी वक्तव्य दिया उन्होंने कहा कि हमारे प्रिय भैया-बहनों, भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थिति में भी सत्य, धर्म और प्रेम का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। गीता का संदेश हमें बताता है कि कर्तव्य ही सर्वोपरि है। जैसे श्रीकृष्ण ने अन्याय और अधर्म का अंत किया, वैसे ही हमें भी अपने जीवन में अच्छाई, सेवा और सदाचार का पालन करना चाहिए।
इस पावन जन्माष्टमी पर मेरा आप सबसे यही आशीर्वचन है कि आप सभी अनुशासन, भक्ति और संस्कारों से जीवन को उज्ज्वल बनाकर राष्ट्र और समाज का गौरव बढ़ाएँ।” प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र जी ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में कहा – “श्रीकृष्ण का जीवन हम सबके लिए पथप्रदर्शक है।

गीता का कर्मयोग आज भी मानवता को सही दिशा देता है। हमें भगवान कृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान करना चाहिए।”रूप सजा प्रतियोगिता में कृष्ण की भूमिका में प्रथम स्थान महिमा मिश्रा द्वितीय स्थान पल्लवी शुक्ला तथा तृतीय स्थान आस्था सिंह का रहा, राधा की भूमिका में प्रथम स्थान आन्या मिश्रा द्वितीय स्थान मौसम सिंह तथा तृतीय स्थान श्रुति सिंह का रहा।विद्यालय के आचार्यगण, भैया-बहन एवं अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता ने इस उत्सव को अविस्मरणीय बना दिया। भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक समृद्धि का यह समागम विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत रहा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले