मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया।मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया।

5 दिन से लापता युवक की बाइक पुलिया के पास बाढ़ के पानी में मिली, परिजन जता रहे हत्या की आशंका – ASP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी रितेश पाल पांच दिन से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। उसकी बाइक पुलिया के पास बाढ़ के पानी में मिली, जिससे परिजनों का शक और गहरा गया है। उनका साफ आरोप है कि युवक

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 19, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी रितेश पाल पांच दिन से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। उसकी बाइक पुलिया के पास बाढ़ के पानी में मिली, जिससे परिजनों का शक और गहरा गया है। उनका साफ आरोप है कि युवक की हत्या की गई है और पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है।शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। एएसपी ने बताया कि युवक की बाइक घटनास्थल से बरामद कर ली गई है, कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और टीमें लगातार तलाश में जुटी हैं।उधर, कल राजेपुर थाने में ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। इस पर एएसपी ने दो टूक कहा कि जो भी कानून के विरुद्ध कार्य करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि युवक की खोज में कोई कोताही नहीं बरती जा रही।एएसपी डॉ. संजय सिंह ने कहा, “घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। कई संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं, पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरी गंभीरता से हर कोण पर जांच कर रही है। नियम विरुद्ध आचरण करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।”ग्रामीणों में आक्रोश है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब देखना है कि क्या रितेश का कोई सुराग मिल पाता है या यह मामला भी पुलिस की फाइलों में दबकर रह जाएगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले