पीलीभीत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी पीलीभीत के निर्देशों के क्रम में आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में बुधवार की शाम तक अर्न्तजनपदीय प्रवर्तन दलों एवं जनपदीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा जनपद के सदर एवं तहसील बीसलपुर में स्थित मिष्ठान के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण एवं छापामार कार्यवाही की गयी।
जोकि
संग्रहीत नमूना की खाद्य किस्म
श्याम स्वीट्स, पीलीभीत
बूँदी लड्डू, पार्थ स्वीट्स का खोया, चौक बाजार स्थित दुकान खोया नवरत्न स्वीट्स का खोया, आसाम चौराहे स्थित मशहूर बदनाम लस्सी की बर्फी,अजन्ता स्वीट्स, का खोया, पवन स्वीट्स की बर्फी, अंकित स्वीट्स बीसलपुर का बूँदी लड्डू, अनमोल स्वीट्स बीसलपुर का पेड़ा,सोनपापड़ी, दीपक स्वीट्स बीसलपुर का बूँदी लड्डू, जय गुरुदेव स्वीट्स, बरखेड़ा का बर्फी, इण्डियन स्वीट हाउस, भिखारीपुर का दूध की लौंज, बर्फी, सुदामा स्वीट्स मधवापुर बीसलपुर का सोनपापड़ी छापेमारी में
अनिल कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य द्वारा बताया गया कि उक्त सभी नमूने जाँच हेतु राजकीय खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किये जा रहे हैं। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
स्वतन्त्र कुमार श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा आम जनमानस से अपील की गयी कि त्योहार के अवसर पर मिठाईयाँ खरीदते समय चटख रंगों से बनी मिठाईयाँ खरीदने से परहेज करें, किसी भी शिकायत की दशा में विभाग से सम्पर्क करें।





