गौतम बुद्ध के विचारों से ही विश्व में स्थापित होगी शांति: चंद्रसेन पाल - ​समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारी की बढ़ी मुश्किलें: माँ के साथ मिलकर ठेकेदार के घर में की मारपीट - निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर व आयुष्मान कैम्प का हुआ आयोजन - नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया - ​सोनभद्र साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: गलत खाते में गए ₹5,200 कराए वापसगौतम बुद्ध के विचारों से ही विश्व में स्थापित होगी शांति: चंद्रसेन पाल - ​समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारी की बढ़ी मुश्किलें: माँ के साथ मिलकर ठेकेदार के घर में की मारपीट - निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर व आयुष्मान कैम्प का हुआ आयोजन - नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया - ​सोनभद्र साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: गलत खाते में गए ₹5,200 कराए वापस

गौतम बुद्ध के विचारों से ही विश्व में स्थापित होगी शांति: चंद्रसेन पाल

सोनभद्र के चीरहुली में आयोजित 'गौतम बुद्ध महोत्सव' में उमड़ा जनसैलाब, वक्ताओं ने बुद्ध के मार्ग को बताया वैज्ञानिक

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, February 17, 2026

चोपन, सोनभद्र, अमान खान ब्यूरो चीफ। जनपद के चोपन थाना अंतर्गत ग्राम चीरहुली में बुद्ध अंबेडकर सेवा समिति द्वारा वार्षिक ‘गौतम बुद्ध महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सारनाथ से आए पूज्य भंते बुद्ध ज्योति जी द्वारा दीप प्रज्वलन और पंचशील पाठ के साथ हुआ।

बुद्ध का मार्ग ही संकटों का समाधान:

मुख्य अतिथि, जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन पाल (एडवोकैट) ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व आतंकवाद, आर्थिक तंगी और अंधविश्वास से जूझ रहा है। इन समस्याओं से निकलने का एकमात्र रास्ता तथागत बुद्ध का अष्टांगिक मार्ग है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बुद्ध का धम्म पूरी तरह वैज्ञानिक है, जो मनुष्य को तर्क करने की आजादी देता है।

संविधान और समता का अधिकार:

मुख्य वक्ता डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य ने कहा कि भारत का संविधान बुद्ध की विचारधारा और सम्राट अशोक के शासनकाल की न्यायप्रियता पर आधारित है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के हर नागरिक, चाहे वह राजा हो या मजदूर, सबको समान वोट का अधिकार देकर भाग्य विधाता बनाया है।

धम्म से होगा जन-कल्याण:

विशिष्ट अतिथि विकास शाक्य और जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने बुद्ध के धम्म को समस्त मानवता के कल्याण का साधन बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत कुमार मौर्य व संचालन रविंद्र कुमार मौर्य ने किया। अंत में आयोजक मंगला प्रसाद मौर्य ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

​इस अवसर पर किरण कुशवाहा, इंदु मौर्य, डॉ. ओ.पी. मौर्य, कृष्णानंद मौर्य प्रधान सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले