बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेल - पाइन हिल्स एकेडमी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित - मेधावी बच्चों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गएबालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेल - पाइन हिल्स एकेडमी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित - मेधावी बच्चों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस मिले 4.41 लाख रुपये

​पैसा डबल करने के नाम पर हुई थी 18 लाख से अधिक की ठगी; अनपरा साइबर टीम ने बैंक से वापस कराई रकम

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, February 10, 2026

अनपरा, सोनभद्र(अमान खान ब्यूरो चीफ)। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोनभद्र की अनपरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टेलीग्राम ऐप के जरिए ‘पैसा डबल’ करने के झांसे में आकर लाखों रुपये गंवाने वाले एक पीड़ित को पुलिस की साइबर टीम ने अब तक कुल 4,41,172 रुपये वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की है।

​क्या था मामला?

पीड़ित मोहित दूबे पुत्र सतीश कुमार दूबे (निवासी जौनपुर, हाल पता औड़ी मोड़) के साथ जनवरी 2024 में अज्ञात ठगों ने बड़ा खेल किया था। साइबर अपराधियों ने टेलीग्राम ऐप के माध्यम से पैसा दोगुना करने का लालच देकर मोहित से 16 बार में कुल 18,63,966 रुपये की ठगी कर ली थी। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।

​पुलिस की तकनीकी घेराबंदी और रिकवरी

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अनपरा पुलिस की साइबर टीम ने मामले की गहनता से जांच की। जांच के दौरान टीम ने पीड़ित की ठगी गई रकम में से 4,58,882 रुपये को संदिग्ध बैंक खातों में होल्ड (Hold) करा दिया था।

​किस्तों में वापस मिली रकम:

​01 फरवरी 2026: ई-मेल पत्राचार और साक्ष्यों के आधार पर 3,82,300 रुपये वापस कराए गए।

​09 फरवरी 2026: आज पुनः 58,872 रुपये की धनराशि पीड़ित के मूल खाते में वापस कराई गई।

​कुल रिकवरी: अब तक पीड़ित को कुल 4,41,172 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक प्राप्त हो चुकी है।

​शेष रकम के लिए प्रयास जारी

प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में साइबर टीम बाकी की होल्ड धनराशि को भी पीड़ित के खाते में वापस लाने के लिए बैंकों से लगातार संपर्क में है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर पैसा न लगाएं और ठगी होने पर तुरंत 1930 पर सूचना दें।

​रिकवरी टीम में शामिल सदस्य:

​श्री सत्येन्द्र कुमार राय (प्रभारी निरीक्षक, थाना अनपरा)
​हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द (साइबर हेल्प डेस्क, थाना अनपरा)

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले