वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइलवर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइल

जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई का हल्ला बोल: जितेंद्र अग्रहरि बने सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष

समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष पद से जल्द देंगे इस्तीफा; भ्रष्ट तंत्र की फाइलें खोलने का किया एलान।

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 8, 2026

वाराणसी ब्यूरो। जनहित के मुद्दों पर प्रखर रहने वाले जितेंद्र अग्रहरि को ‘सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता एसोसिएशन’ का जिला उपाध्यक्ष (वाराणसी) नियुक्त किया गया है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी कार्यक्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

इस्तीफे की घोषणा और नई शुरुआत:

जितेंद्र अग्रहरि वर्तमान में ‘समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन’ के नगर अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह जल्द ही अपने वर्तमान पद और सदस्यता से औपचारिक इस्तीफा देंगे, ताकि वे पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ ‘सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन’ के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ा सकें।

कड़े शब्दों में चेतावनी:

नई नियुक्ति के साथ ही जितेंद्र अग्रहरि ने भ्रष्ट तंत्र को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि, “वाराणसी जिले में सरकारी विभागों में व्याप्त अनियमितताएं अब आरटीआई की रडार पर होंगी। शासन-प्रशासन में पारदर्शिता लाना और पीड़ितों को न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता है। इस्तीफा देने के पश्चात मेरा पूरा ध्यान केवल आरटीआई कानून को जन-जन तक पहुँचाने और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर होगा।”

​इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि जितेंद्र अग्रहरि के जुड़ने से वाराणसी में आरटीआई अभियान को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले