राम मंदिर में चढ़ावा चोरी व घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त - जुए की फड़ पर पकड़ा गया सक्ती पुलिस का आरक्षक, एसपी ने किया तत्काल निलंबित - रसिया पंचायत में दम तोड़ती ‘नल-जल योजना’ - सप्तऋषि वाटिका के माध्यम से पर्यावरण और संस्कृति को जोड़ने की पहल सराहनीय: स्वतंत्र देव सिंहराम मंदिर में चढ़ावा चोरी व घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त - जुए की फड़ पर पकड़ा गया सक्ती पुलिस का आरक्षक, एसपी ने किया तत्काल निलंबित - रसिया पंचायत में दम तोड़ती ‘नल-जल योजना’ - सप्तऋषि वाटिका के माध्यम से पर्यावरण और संस्कृति को जोड़ने की पहल सराहनीय: स्वतंत्र देव सिंह

प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश आह्वान पर 50 से कम नामांकन बाले विद्यालयों में पेयरिंग

प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश आह्वान पर 50 से कम नामांकन बाले विद्यालयों में पेयरिंग । दैनिक अयोध्या टाइम्स पूरनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश आह्वान पर 50 से कम नामांकन बाले विद्यालयों में पेयरिंग (युग्मन) नवीन व्यवस्था से प्रभावित होने बाले स्कूलों के सम्बंधित

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, June 30, 2025

प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश आह्वान पर 50 से कम नामांकन बाले विद्यालयों में पेयरिंग ।

दैनिक अयोध्या टाइम्स

पूरनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश आह्वान पर 50 से कम नामांकन बाले विद्यालयों में पेयरिंग (युग्मन) नवीन व्यवस्था से प्रभावित होने बाले स्कूलों के सम्बंधित प्रधानों, एसएमसी अध्यक्षों व अभिभावकों के साथ मिलकर जनहित मुद्दों को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में उचित निर्णय लेकर आगे रणनीति तैयार की गई।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश आह्वान पर 50 से कम नामांकन बाले विद्यालयों में पेयरिंग (युग्मन) से प्रभावित होने बाले विद्यालयों को लेकर ब्लाक पूरनपुर के प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों, ग्राम प्रधानों, एसएमसी अध्यक्षों व अभिभावकों की आवश्यक बैठक संघर्ष समिति सेवानिवृत्त शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में परिषदीय विद्यालयों में पेयरिंग व्यवस्था के अंर्तगत लाभ एवं हानियों को लेकर गहन विचार विमर्श हुआ। बैठक में ग्राम प्रधानों ने एक स्वर में कहा कि गांव के गरीब बच्चों की शिक्षा को लेकर जो 50 से कम बच्चों के नामांकन बाले विद्यालय बंद करने की योजना जो बनाई गई है। इसको लेकर किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेंगे। ग्रामीण जनता अब जागरूक हो चुकी है। जिसका खुलकर विरोध किया जाएगा। बैठक में उचित निर्णय लेकर जनहित मुद्दों को लेकर आगे रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश गंगवार, मंत्री, विमल कुमार, संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान, राजेश लोधी, ओमशर्मा, अशोक कुमार, मझारा के प्रधान संतोष कुमार, धुरिया पलिया के प्रधान प्रतिनिधि मनप्रीत सिंह, एसएमसी अध्यक्ष जसवंत सिंह, अशोक कुमार, कपिलदेव सिंह, विपिन आर्य, अनीता विश्वकर्मा, वंदना यादव, गुरप्रीत सिंह, वजाहत मियां, जावेद शाह, मो. हसन, दीपक भारती, रमेंद्र पाण्डेय सहित दर्जनों अभिभावक मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले