सोनभद्र। (अमान खान – ब्यूरो चीफ) जनपद में अपराधियों और वांछितों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत घोरावल थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
तकिया निवासी सरफराज उर्फ मुन्नू चढ़ा पुलिस के हत्थे
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने बुधवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त सरफराज उर्फ मुन्नू पुत्र इकरार (निवासी- तकिया, थाना रॉबर्ट्सगंज) को गिरफ्तार किया। 21 वर्षीय सरफराज के खिलाफ घोरावल थाने में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
इन धाराओं में दर्ज था मामला
पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ थाना घोरावल में मु0अ0सं0-10/2026 के तहत नई कानूनी संहिता BNS की धारा 109(1), आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/5B/8 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत था। पुलिस काफी समय से इसकी तलाश में जुटी थी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, निरीक्षक अपराध शमशेर यादव, उपनिरीक्षक अजय यादव, हेड कांस्टेबल संजय सिंह यादव, कांस्टेबल योगेश पटेल और चालक आशुतोष राय शामिल रहे।





