एआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासाएआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा

प्रेमानुभूति : राधा कृष्ण

श्री राधे में खो गए मोहन कुंज बिहारी,  ज्यों है देखो प्रेम मग्न उनकी राधा प्यारी। अद्भुत शोभा है तन मन की लीला कितनी न्यारी, राधा के रंग रंग से गए हैं माधव कृष्ण मुरारी।। प्रेममयी यह भाव भंगिमा, दिव्य मृदुल मुस्कान, हाथ लिए एक वेणु से

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, December 26, 2025

Feeling of love: Radha Krishna

श्री राधे में खो गए मोहन कुंज बिहारी, 

ज्यों है देखो प्रेम मग्न उनकी राधा प्यारी।

अद्भुत शोभा है तन मन की लीला कितनी न्यारी,

राधा के रंग रंग से गए हैं माधव कृष्ण मुरारी।।

प्रेममयी यह भाव भंगिमा, दिव्य मृदुल मुस्कान,

हाथ लिए एक वेणु से प्रभु जी छेड़े तान।

चंद्र सरिस श्री राधिका मेघ सरिस भगवान,

एक दूजे में रमे हुए हैं, एक दूजे के प्राण।।

कानो में कुंडल झलकाया, मस्तक पर है चंदन,

एक टक नैना देखें तुझको मौन भाव से वंदन।

राधिका के तन पर भी ये दिव्य वस्त्र आगराए,

पाकर स्पर्श हवा के ये कुंतल नागिन सी बलखाए।।

हरी हरी ये चूड़ियां हरि में खोती जाए,

जब जब श्याम निहारे इनको राधे भी हर्षाए,

मांग टिका भी स्वर्णिम और बिंदी सजी लीलार, 

दिव्य प्रीत की अनुभूति अनुपम इनका प्यार।

अमित तेरी ये लेखनी चाहे जितना चाहे,

किंतु अलौकिक प्रेम को शब्दों में कैसे सजाए।

मैं मतिहीन लिखूं वही, जितना मुझको आए,

क्षमा करना श्री राधिके, कोई चूक अगर हो जाए।

                  – अमित पाठक शाकद्वीपी 

                      बोकारो, झारखंड 

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले