पीलीभीत / बरेली मण्डल बरेली सौम्या अग्रवाल ग्राम पंचायत मगरासा (भूड़ा) में चौपाल का आयोजन किया। आयोजित चौपाल में उन्होंने संचालित हैण्ड पम्पों की ग्रामीण से जानकारी ली एवं खराब हैण्डपम्प को ठीक कराने के निर्देश दिए। आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली एवं उनकी समस्याऐं सुनी। उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी प्राप्त की, ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि किसान सम्मान निधि की किस्त आ रही है। इस दौरान उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिये जो भी किसान सम्मान निधि के नये आवेदन प्राप्त हो रहे पंजीकरण/सत्यापन कर लाभार्थियों योजना लाभ दिया जाये। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना की ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गांव में आवास सर्वे कार्य कराया जा चुका है।
चौपाल में उन्होंने वृद्धा पेंशन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिनकी पेंशन रूकी है। चौपाल में समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि जिन लाभार्थियों द्वारा बैंक से एनपीसीआई मैपिंक नही कराई गई है, ऐसे लाभार्थियों को पेंशन का लाभ दिया जाना सम्भव नही हो पा रहा है। दिव्यांग पेंशन की जानकारी ली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान स्वयं सहायता समूह की मुन्नी देवी द्वारा आत्मनिर्भर बनाने हेतु 50 का ऋण लेकर पशु पालन का कार्य किया गया। मुन्नी देवी द्वारा बताया गया कि दुग्ध बेचकर अपनी आय वृद्वि की और महिलाओं को समूह से जुडने हेतु प्रेरित किया। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिला नीरज देवी द्वारा भी ऋण लिया। इसके साथ ही ममता देवी द्वारा ऋण लेकर सिलाई का कार्य प्रारम्भ कर आय में वृद्वि करने के साथ आत्मनिर्भर बन रही है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। इसके साथ उन्होंने ग्रामीणों से गांव में अन्त्योदय कार्डधारकों की संख्या जानी व राशन वितरण जानकारी ली। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। डीसी मनरेगा द्वारा अवगत कराया गांव मे मनरेगा के तहत रिसोर्स रिकवरी सेंटर निर्माण, नाली निर्माण कार्य एवं मनरेगा के माध्यम से चकरोड़ों पर कार्य कराया जा रहा है। मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान मत्स्य पट्टा आवंटन की जानकारी ली।
आयोजित चौपाल में आयुक्त महोदया एवं जिलाधिकारी ने किसानों को बजरा किट वितरित की। इसके साथ ही मृतक के परिजनों की विरासत कर खतौनी वितरित गई।
इसके साथ ही उन्होंने गांव में नवनिर्मित आंगनबाडी केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान केन्द्र पर उपस्थित बच्चों द्वारा योगा किया गया। कार्यक्रम में अन्त ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, डीसी मनरेगा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।