मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया।मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया।

उपजिलाधिकारी एवं नायब तहसीलदार ने बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर पहुंच कर किया निरीक्षण।

उपजिलाधिकारी एवं नायब तहसीलदार ने बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर पहुंच कर किया निरीक्षण। दैनिक अयोध्या टाइम्स पूरनपुर/पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर सिरसा जंगल के मंडनपुर बीट में स्थित है। यहां सावन माह में आस पड़ोस के अलावा दूर दराज क्षेत्रों से रोजाना श्रद्धालु पूजा

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Sunday, July 13, 2025

उपजिलाधिकारी एवं नायब तहसीलदार ने बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर पहुंच कर किया निरीक्षण।

दैनिक अयोध्या टाइम्स

पूरनपुर/पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर सिरसा जंगल के मंडनपुर बीट में स्थित है। यहां सावन माह में आस पड़ोस के अलावा दूर दराज क्षेत्रों से रोजाना श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं। भारी संख्या में कावड़िए कावड लेकर मंदिर पहुंचते हैं। लेकिन मंदिर तक जाने के लिए रास्ता कच्चा है। रास्ते पर बडे बडे गड्ढे बने हुए हैं। इसके अलावा अंदर झाडियां खडी हुई है। जिससे आवागमन में श्रद्धालुओं को भारी परेशानी होती है। इसको लेकर शनिवार को उप जिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित के साथ बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर पहुंचे, जंहा उन्होंने कच्चे रास्ते का निरीक्षण किया। इसके बाद तत्काल उन्होंने मजदूरों को बुलाकर रास्ते की मरम्मत का काम शुरू करा दिया। कच्चे रास्ते पर ईंटो के रोडे डालने के बाद मिट्टी डाली जाएगी।जिससे श्रद्धालुओं को कोई दिक्कते न हो,इसके बाद मंदिर की व्यवस्था को देख कर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने वताया निरीक्षण किया था। कच्चे रास्ते की मरम्मत शुरु कर दी गई है। अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम शुरु करा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले